भारत

लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी की

Posted on

11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा, लोकसभा चुनाव के लिये नामांकन की प्रकिया शुरू, पहले चरण के तहत 91 लोकसभा सीटों पर चुनाव

17वीं लोकसभा चुनाव के लिये नामांकन की प्रकिया शुरू हो गई है। अगले महीने 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इस चरण में 20 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश के कुल 91 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिये चुनाव आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन शुरु होने के साथ ही राज्यों में सियासत भी तेज़ हो चली है। 17वीं लोकसभा चुनाव के लिये नामांकन की प्रकिया शुरू हो गई है। अगले महीने पहले चरण के तहत 20 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश के कुल 91 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिये चुनाव आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही इन

91 सीटों पर नामांकन प्रकिया की शुरूआत हो गई है। इन सीटों पर 25 मार्च तक नामांकन किया जा सकेगा। जबकि 28 मार्च तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। इस चरण में आन्ध्र प्रदेश  ,तेलंगाना ,उत्तराखंड की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान होना है । इसके साथ ही उत्तर प्रदेश , महाराष्ट्र , असम ,बिहार, ओडिशा, अरूणाचल ,पश्चिम बंगाल ,जम्मू कश्मीर, मेघालय ,छत्तीसगढ़ ,मणिपुर ,मिजोरम ,नागालैंड ,सिक्किम ,त्रिपुरा ,अंडमान और निकोबार ,लक्ष्यद्वीप में भी पहले चरण में वोट डाले जायेंगे।

नामांकन शुरु होने के साथ ही राजनीतिक रुप से सबसे अहम यूपी में सियासत जोरों पर हैं । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रयागराज से अपने चुनावी प्रचार के अभियान की शुरूआत की ।   नाव से अपनी यात्रा के दौरान प्रियंका ने छात्राओं से संवाद भी किया। हालांकि बीजेपी ने प्रियंका के प्रचार के किसी असर से इंकार किया है ।

प्रियंका के चुनाव प्रचार में उतरने के साथ ही मायावती और अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी को लेकर तल्ख बयान जारी किया है। पहले बसपा मुखिया ने कांग्रेस के साथ किसी गठबंधन से फिर से साफ इंकार करते हुए कहा कि सपा बसपा  गठबंधन अकेले बीजेपी को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है. । मायावती ने ट्वीट किया – ”कांग्रेस यूपी में भी पूरी तरह से स्वतंत्र है कि वह यहाँ की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करके अकेले चुनाव लड़े अर्थात हमारा यहाँ बना गठबंधन अकेले बीजेपी को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है। कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन हेतु सात सीटें छोड़ने की भ्रान्ति ना फैलाये।”

मायावती के ट्वीट के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा अध्यक्ष के सुर में सुर मिलाते हुये टिवट कर कहा – ”उप्र में सपा, बसपा और रालोद का गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम है । कांग्रेस पार्टी किसी तरह का कन्फयूजन न फैलायें ।” सपा- बसपा – कांग्रेस में जारी इस वाकयुद्ध पर बीजेपी ने चुटकी ली है। उधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में थे जहां उन्होंने एक रैली की ।

तमाम और राजनीतिक दल भी तैयारियों में लगे हैं । ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल  प्रमुख नवीन पटनायक ने 21 लोकसभा सीटों के लिए 9  और 147 विधानसभा सीटों के लिए  54 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पटनायक खुद हिंजली और बीजेपुर विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। कुल मिलाकर पहले चरण के लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी रंग चटक होने लगा है और होली के बाद ये रंग और चटक हो जाएगा ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO