संसार

किम जोंग-उन अपना वादा निभाएं: माइक पोम्पियो

Posted on

उत्तर कोरिया ने परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत से पीछे हटने के संकेत दिए

अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन अपना वादा निभाएं। इससे कुछ घंटे पहले उत्तर कोरिया की उप विदेश मंत्री चो सुन-हुई ने कहा था कि किम जोंग-उन और अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच बातचीत बेनतीजा रहने के बाद अब उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर चल रही बातचीत से पीछे हट सकता है और मिसाइल और परमाणु परीक्षण कर सकता है।

चो ने कहा कि अमरीका ने ट्रंप और किम की हालिया मुलाक़ात के दौरान मिला एक “सुनहरा मौक़ा” खो दिया है। माइक पोम्पियो ने कहा प्रशासन की इच्छा है कि बातचीत को आगे बढ़ाया जाए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO