संसार

इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़, 50 से अधिक लोगों की मौत

Posted on

इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ से इलाके में हुए भूस्खलन जान-माल का भारी नुकसान हुआ, इस हादसे में अबतक 50 से अधिक लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है

इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। प्रांतीय राजधानी जयपुरा के पास स्थित सेंतानी में कल आई भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया जिससे इलाके में बाढ़ आ गई जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 59 अन्य घायल हो गए। बाढ़ से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। हताहत हुए लोगों की संख्या तथा आपदा से नुकसान अभी और बढ़ सकता है क्योंकि तलाश एवं बचाव दल अब भी प्रभावित इलाकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO