मनोरंजन

हिना खान लेंगी कसौटी जिंदगी की 2 से अलविदा

Posted on

एकता कपूर का शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ जोरो-शोरों से शुरू किया गया। इसमें हर कैरेक्टर को बड़े ही नापतौल कर कास्ट किया गया। शो में कोमोलिका का ग्रे शेड किरदार हिना खान निभा रहीं हैं, लेकिन जल्द ही वो शो को अलविदा कहने वाली हैं। शो छोड़ने के पीछे की वजह उनका फिल्मी करियर बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अप्रैल के बाद से इस शो में नजर नहीं आएंगी।

कोमोलिका शो का एक अहम किरदार है। ऐसे में हिना का जाना शो को झटका दे सकता है। इसलिए मेकर्स ने हिना की एग्जिट पहले ही प्लान कर ली है। जिससे ऑडियंस को उनकी कमी ना खले। स्पॉटबॉय की एक र‍िपोर्ट के मुताबिक आखिरी सीन में अनुराग बसु के पिता मोलॉय रॉय कोमा से बाहर आ जाएंगे। इसके बाद वो कोमोलिका के झूठ का पर्दाफाश करेंगे और अनुराग की मजबूरी का सच बताएंगे। इस खुलासे के बाद कोमोलिका को शो से बाहर कर दिया जाएगा। टीवी शो कसौटी जिंदगी की 2 से अलविदा लेंगी हिना खान।   

हिना ने फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की फिल्म साइन कर ली है। ये हिना की डेब्यू फिल्म है जिसकी कहानी एक महिला के उपर आधारित हैं। हिना इस फिल्म में लीड रोल में होंगी। उनके अलावा इस फिल्म में कौनसे एक्टर्स हैं फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है।वहीं चर्चा है कि इस फिल्म के अलावा हिना ने एक और फिल्म साइन की है।दूसरी फिल्म का नाम ‘लाइन्स’ है जो कार्गिल पर आधारित है। फिल्म में उनके अलावा फरीदा जलाल और ऋषि भुटानी है। इसका निर्देशन हूसैन खान कर रहे हैं। अपने फिल्म करियर की वजह सो वो टीवी से ब्रेक ले रहीं हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO