खेल

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला टेस्ट मैच रद्द

Posted on

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी की वजह से बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच कल से शुरू होने वाला टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया। बांग्लादेश की क्रिकेट टीम बाल-बाल बची, प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा यह इतिहास का सबसे काला दिन है।

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह हादसा उस समय हुआ जब लोग मस्जिद में जुमे की नमाज़ कर रहे थे। न्यूज़ीलैंड का दौरा कर रही बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि वो गोलीबारी में सुरक्षित बचने में कामयाब रहे। मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री  जैसिंडा अर्डर्न ने इसे इतिहास का सबसे काला दिन बताया है। इस घटना के बाद 4 संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कमिश्नर माइक बुश के मुताबिक हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि लोग प्रभावित इलाके में आने से बचें। ऐतियात के तौर पर इलाके के सभी स्कूलों और अस्पतालों को बंद कर दिया गया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO