व्यापार
बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार
बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा.
सेंसेक्स 269 अंकों की बढ़त से 38,000 अंक के पार निकल गया. यह इसका छह माह का उच्च स्तर है. सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने और रुपये में मजबूती से बाजार में तेजी रही. निफ्टी भी 83.60 अंकों की बढ़त के साथ 11,426.85 पर बंद हुआ.