भारत

अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में हाजिर होने के निर्देश

Posted on

दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा नेता राजीव बब्बर द्वारा दायर मानहानि मामले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा अन्य को अदालत के सामने पेश होने के निर्देश दिए.

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने केजरीवाल और अन्य आरोपियों को 30 अप्रैल तक पेश होने के लिए कहा है. राजीव बब्बर ने केजरीवाल, राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता, विधायक मनोज कुमार और आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता आतिशी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है. बब्बर का दावा है कि इन लोगों ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसने दिल्ली में मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम कटवा दिए हैं, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है. इससे पहले अदालत ने बब्बर द्वारा केजरीवाल और अन्य के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लिया था.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO