भारत

मुंबई ब्रिज हादसा: पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दु:ख, कहा सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार

Posted on

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रेलवे स्टेशन के पास गिरे फुट ओवर ब्रिज हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना दु:ख जताते हुए कहा पीड़ितों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है। पीएम ने अपने संदेश में कहा, “मुंबई में फुटओवर ब्रिज दुर्घटना के बारे में जानकर बेहद दुःख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। महाराष्ट्र सरकार पीड़ित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है।”

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी मुंबई में फुटओवर गिरने से हादसे में प्रभावित लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना पर अपना दुख जताया था। सीएम ने कहा था कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO