भारत
राष्ट्रपति ने रक्षा अलंकरण समारोह में सैन्य अधिकारी और जवानों को किया सम्मानित
सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देश की
रक्षा करते हुए अदम्य साहस प्रदर्शन करने और अपनी जान देने वाले सैन्य
अधिकारी और जवानों को रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्कारों से
सम्मानित किया. सेना प्रमुख विपिन रावत परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित
किए गए।
भारतीय सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति राम नाथ
कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में विशिष्ट
बहादुरी, अतुलनीय साहस और कर्तव्य परायणता प्रदर्शित करने के लिए सैन्य
अधिकारी और जवानों को सम्मानित किया।
गुरुवार को राष्ट्रपति भवन
में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में अदम्य साहस, शौर्य और वीरता के लिए
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सैन्य अधिकारी और जवानों को पुरस्कार प्रदान
किए। इसमें 44 वी बटालियन राट्रीय राइफल्स के सिपाही व्रह्म पाल सिंह और
सीआरपीएफ जवान राजेंद्र कुमार नैन को कीर्ति चक्र और सीआरपीएफ जवान
रवींद्र बब्बन धनवड़े को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। सेना
प्रमुख जनरल बिपिन रावत को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।
इसके
साथ ही बेहद बहादुरी का परिचय देते हुए आतंकियों को मार गिराने वाले मेजर
तुषार गौबा को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गाय। इसके अलावा 14 सैन्य
अधिकारी और जवानों को शौर्य चक्र, 14 को परम विशिष्ट सेवा मेडल, 1 उत्तम
युद्ध सेवा मेडल, 25 को अति विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किए। इस रक्षा अलंकरण
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और
रक्षा मंत्री निमला सीतारमण भी मौजूद रही।