खेल

पांचवें वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया, सीरीज़ पर 3-2 से कब्जा

Posted on

ऑस्ट्रेलिया ने 5वें और अंतिम वनडे में भारत को 35 रन से हरा दिया है. जीत के लिए मिले 273 रन के जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 237 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया है.

इससे पहले भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शिखर धवन 12 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान कोहली अच्छी शुरुआत करने के बाद बड़ा स्कोर नहीं कर पाए और 20 रन बनाकर विकेट के पीछे कैच आउट हुए. रिषभ पंत को 16 रन पर ल्यान ने स्लिप पर कैच कराया. दूसरे छोर पर रोहित शर्मा ने अर्धशतक पूरा करने में सफलता पाई.

विजय शंकर भी 16 रन बनाकर आउट हुए. रोहित बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में 56 रन बनाकर जंपा की गेंद पर स्टंप हुए. इसके बाद केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार के बीच 7वें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई. बी कुमार 46 रन बनाकर आउट हुए. अगले ओवर में जाधव 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कुलदीप यादव को पारी की अंतिम गेंद पर बोल्ड करके स्टॉयनिस ने टीम को जीत दिला दी.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को जल्द ही पहला झटका एरॉन फिंच के रूप में लगा. उन्हें 27 रन पर जडेजा ने बोल्ड कर दिया. दूसरे छोर पर उस्मान ख्वाजा डटे रहे और अपना शतक पूरा किया. शतक बनाने के फौरन बाद ख्वाजा को भुवनेश्वर कुमार ने विराट कोहली के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया.

मैक्सवैल केवल 1 रन बनाकर चलते बने. पीटर हैंड्सकॉंब 52 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए. पिछले मैच के हीरो एश्टन टर्नर को 20 के स्कोर पर कुलदीप ने जडेजा के हाथों कैच कराया. स्टोनिस 20 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए. आखिर में रिचर्ड्सन और कमिंस ने आउट होने से पहले तेज़ी से रन जोड़े और निर्धारित 50 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO