भारत

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आज

Posted on

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज बैठक बुलाई गयी गई है, निर्वाचन आयोग ने सभी राज्‍यों के मुख्‍य चुनाव अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की बैठक बुलायी
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की राजधानी दिल्ली में बैठक बुलाई है। बैठक में चुनाव के दौरान कालाधन और अन्य अवैध सामग्री के वितरण पर निगरानी के लिए तैनात अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा करेंगे। इसमें चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा सहित आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में पर्यवेक्षकों को सौंपी गयी जिम्मेदारियों के दक्षतापूर्वक निभाये जाने की जानकारी दी जायेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO