भारत

राहुल गांधी के रक्षा दलालों से संबंध: स्मृति ईरानी

Posted on

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार के मामले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की मनमोहन सरकार में रक्षा और पेट्रोलियम संबंधी सौदों में संजय भंडारी और सीसी थंपी के तार जुड़े हैं. इन सौदों की जांच में पता लगता है कि रॉबर्ट वाड्रा के साथ उनके साले साहब भी पारिवारिक भ्रष्टाचार में शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कुछ समाचारों के माध्यम से जानकारी मिली है कि एचएल पाहवा नाम के एक शख्स के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी में उसके पास से राहुल गांधी के साथ लेन-देन के दस्तावेज मिले हैं.

स्मृति ईरानी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस का शीर्ष परिवार पूरी तरह से शामिल है. पाहवा के यहां से राहुल गांधी से संबंधित जो दस्तावेज सामने आए हैं, उसके अनुसार हरियाणा में जमीन की खरीदी की गई है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO