मनोरंजन

83 वर्ल्ड कप विजेता टीम पहुंची कपिल के शो पर

Posted on

कपिल शर्मा एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं। हाल ही में शो पर 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली क्रिकेट टीम पहुंची। टीम के कैप्टन रहे कपिल देव साथ दूसरे खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल, दिलीप वेंगसरकर, कृष्णमाचारी श्रीकांत, रॉजर बिन्नी, कीर्ति आजाद, मदन लाल, सैय्यद किरमानी, बलविंदर संधू और यशपाल सहित सभी मैजूद रहे।शो के दौरान कई मजेदार खुलासे भी हुए। अर्चना पूरन सिंह की गैरमौजूदगी में क्रिकेटर हरभजन सिंह ने उनकी गद्दी संभाल रखी थी। सभी के वेलकम के बाद सुनील गावस्कर को एक वीडियो चैट पर जोड़ लिया जाता है। अब बातें शुरू होती हैं 83 के वर्ल्डकप की। इस दौरान श्रीकांत बताते हैं कि उस वक्त बुखार में भी कैसे सुनील गावस्कर ने शतक बनाया था। वे विश्व कप की सभी तस्वीरों को देखकर अपनी यादों को ताजा करते हैं। गौरतलब है कि 1983 वर्ल्ड कप की जीत पर एक फिल्म बन रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। रणवीर के अलावा फिल्म में पकंज त्रिपाठी, पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क, हार्डी संधू, साकिब सलीम और क्रिकेटर संदीप पाटिल के बेटे चिराग पाटिल हैं। चिराग फिल्म में अपने ही पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे।इसी तरह यशपाल भी एक किस्सा शेयर करते हुए बताते हैं कि एक बार उनका मैच देखने एक्टर दिलीप कुमार आए थे, लेकिन मैच के दौरान उन्हें ये बात पता नहीं थी। उनकी शानदार पारी के बाद उन्हें दिलीप कुमार से मिलवाने ले जाया जाता है। इसके काफी दिनों बाद उन्हें पता चला था कि BCCI को उनका नाम दिलीप कुमार ने ही सुझाया था और फिर उन्होंने वर्ल्ड कप टीम के लिए क्वालिफाइ किया था। इसी तरह सभी खिलाड़ी अपने-अपने वर्ल्ड कप से जुड़े किस्से शेयर करते हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO