खेल

निर्णायक पांचवें वनडे में भारत-ऑस्ट्रेलिया आज होंगे आमने-सामने

Posted on

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में बुधवार (आज) भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवा मुकाबला, 2-2 से सीरीज बराबरी के बाद श्रृंखला जीतने के लक्ष्य से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच एक दिवसीय मैचों का अंतिम और निर्णायक मुकाबला बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने भले ही पिछले दोनों मैच जीत सीरीज में बराबरी की है लेकिन इस मैदान पर पुराने आंकड़ों के लिहाज से भारत का पलड़ा भारी रहने के आसार है।

विराट कोहली की टीम के लिए यह अच्छी बात रहेगी कि निर्णायक मैच ऐसे मैदान पर होगा जहां उसका ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है। इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच चार मैच हो चुके हैं और इनमें से तीन मैचों में भारत विजयी हुआ जबकि उसे एक मैच में हार मिली। भारत पिछले 21 साल से इस मैदान पर कभी ऑस्ट्रेलिया से कोई वनडे मैच हारा नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर भारत के खिलाफ एकमात्र जीत 14 अप्रैल 1998 को दर्ज की थी जब उसने 4 विकेट से भारत को हराया था। वैसे इसके बाद ये दोनों टीमें इस मैदान पर सिर्फ एक बार ही 31 अक्टबूर 2009 को आमने-सामने हुई थी और तब मेजबान टीम ने मैच 6 विकेट से जीता था।

बल्लेबाजों का फॉम में लौटना भारतीय खेमे में राहत की बात है लेकिन मोहाली में जिस तरह ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की धुनाई की उससे भारत को सावधान रहने की जरूरत है। लिहाजा इस बार भी क्रिकेट प्रशंसकों को हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO