खेल

इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में थमा प्रजनेश का शानदार अभियान

Posted on

क्रोएशियाई के कार्लोविच ने इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में भारतीय टेनिस स्टार प्रजनेश का विजय अभियान समाप्त किया, बोपन्ना भी बाहर।
प्रजनेश गुणेश्वरन का इंडियन वेल्स में शानदार अभियान इवो कार्लोविच के हाथों लगातार सेटों में हार के साथ ही थम गया। भारतीय क्वालीफायर को क्रोएशियाई खिलाड़ी के हाथों 3-6, 6-7(4-7) से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच एक घंटे 13 मिनट तक चला। विश्व में 97वें नंबर के प्रजनेश ने कहा, ‘‘उसकी करारी सर्विस पर रिटर्न लगाना आसान नहीं था। मेरे पास कुछ मौके थे लेकिन मैं उन्हें नहीं भुना पाया और इसका मैच के परिणाम पर असर पड़ा। ’

प्रजनेश पहली बार एटीपी मास्टर्स प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे और उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन के लिये 61 अंक मिले जिससे वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 82वीं रैंकिंग पर पहुंच जाएंगे। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव युगल के दूसरे दौर में नोवाक जोकोविच और फैबियो फोगनिनी से 6-4, 1-6, 8-10 से हारकर बाहर हो गये।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO