खेल

जिनेडिन जिडान फिर से रियल मैड्रिड के बने कोच

Posted on

फ्रांस के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी जिनेडिन जिडान को फिर से रियल मैड्रिड का कोच बनाया गया है। जिडान ने पिछले साल मई में रियल मैड्रिड के कोच का पद छोड़ा था। दस महीने बाद वे फिर कोच बन गए हैं। क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की कल हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। टीम के मौजूदा कोच सेंटियागो सोलारी के आने के बाद से टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम चैंपियंस लीग से बाहर हो गई है। इसके अलावा ला लिगा में भी टीम शीर्ष पर चल रही बार्सिलोना से 12 अंक पीछे है। जिडान जनवरी 2016 से मई 2018 तक रियल मैड्रिड के कोच रह चुके हैं। इस दौरान टीम ने तीन बार चैंपियंस लीग का जबकि एक बार ला लिगा का खिताब जीता था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO