व्यापार

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तेजी का दौर जारी

Posted on

आम चुनावों की घोषणा के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी, सेंसेक्स में 481 अंकों की उछाल, निफ्टी 133 अंकों की बढ़त के साथ 11,300 अंक के स्तर के पार।
वित्तीय, ऊर्जा और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में लिवाली निकलने से मंगलवार को बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स ने 481 अंक की लंबी छलांग लगाई। आम चुनाव की घोषणा के बाद  लगातार दूसरे दिन  शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। विदेशी कोषों के निवेश और सकारात्मक वैश्विक संकेतों से भी बाजार धारणा को बल मिला।

सेंसेक्स 481.56 अंक की बढ़त के साथ 37,535.66 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 133.15 अंक  की बढ़त के साथ 11,300 अंक के स्तर को पार करता हुआ 11,301.20 अंक पर पहुंच गया।  कल 11 मार्च को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 383 अंक चढ़ गया और आज इसमें 481 की जोरदार बढ़त दर्ज की गई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO