व्यापार

फरवरी में नई नियुक्तियों में दिखी 16 फीसद की तेजी

Posted on

नई दिल्ली – फरवरी महीने के दौरान हायरिंग प्रक्रिया में 16 फीसद की तेजी देखने को मिली है, जिसमें आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्रों ने 38 फीसद की महत्वपूर्ण ग्रोथ दर्ज कराई है। फरवरी 2019 के लिए द नौकरी जॉब स्पीक इंडेक्स 2,415 पर रहा जो कि फरवरी 2018 में 2,087 पर था।इन्फोएज इंडिया के सीएमओ सुमीत सिंह ने बताया, “जॉब स्पीक इंडेक्स तेजी के बरकरार रखा है और सालाना आधार पर उसने फरवरी महीने में 16 फीसद की ग्रोथ दिखाई है, जबकि जनवरी महीने में यह ग्रोथ 15 फीसद की रही थी। देशभर के करीब 3000 नियोक्ताओं को लेकर किए गए ताजा हाइरिंग आउटलुक सर्वे में नियुक्तियों में तेजी का अनुमान लगाया गया है, जिनमें से 84 फीसद नियोक्ताओं का कहना है कि आगे नई नौकरियों में तेजी आएगी।”नौकरी जॉबस्पीक एक मासिक इंडेक्स है जो मासिक आधार पर नौकरी डॉट कॉम में लिस्ट हुईं नौकरियों की गणना और नियुक्तियों से जुड़ी गतिविधियों का रिकॉर्ड रखता है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आईटी और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री फरवरी 2019 में हायरिंग की होड़ में शामिल रही है। करीब 38 फीसद की ग्रोथ के साथ यह सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली इंडस्ट्री रही है। आगे रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि विनिर्माण और इंजीनियरिंग इंजीनियरिंग सेक्टर ने भी 16 फीसद की हायरिंग ग्रोथ दिखाई है।एचआर फंक्शनल एरिया में हायरिंग में 20 फीसद की ग्रोथ देखी गई है। इसके अलावा 4 से 7 साल के अनुभव के साथ मीडियम लेवल के उम्मीदवारों के लिए 18 फीसद की डिमांड ग्रोथ देखी गई। महानगरीय शहरों में हायरिंग एक्टिविटी में चेन्नई में 30 फीसद और मुंबई में 26 फीसद की ग्रोथ देखी गई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO