संसार

अफगानिस्तान: तालिबान के हमले में 13 सैनिकों की मौत

Posted on

अफगानिस्तान के पश्चिमी बडगिस प्रांत में पिछले तीन दिन में तालिबान विद्रोहियों के साथ लड़ाई में कम से कम 13 सैनिक मारे गए हैं।
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता ने बताया कि एक दर्जन अन्य सैनिकों का कुछ अता-पता नहीं है। विद्रोहियों ने कई सैन्य चौकियों पर हमला किया। शनिवार को बाला मुर्घाब जिले में लड़ाई शुरू हुई। सेना ने कई हवाई हमले किए। लड़ाई में 42 विद्रोही मारे गए और 15 सैनिक घायल हुए हैं।

प्रांतीय परिषद के सदस्य मोहम्मद नसीर नाजरी ने मृतकों की संख्या अधिक बताई है। उन्होंने कहा कि 20 सैनिक मारे गए और 20 अन्य लापता हैं।
 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO