भारत

चुनाव आयोग ने की जम्मू-कश्मीर के पर्यवेक्षकों से मुलाकात

Posted on

चुनाव आयोग ने की पर्यवेक्षकों से मुलाकात, राज्य में चुनाव की संभावनाओं का अध्ययन करेंगे
चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त तीन पर्यवेक्षक जम्मू कश्मीर विधानसभा के चुनाव कराने की संभावनाओं का अध्ययन करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे। तीनों पर्यवेक्षकों नूर मोहम्मद, विनोद जुत्सी और ए एस गिल ने कल मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयोग की टीम से मुलाकात की और कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बारे में विचारविमर्श किया।

आयोग ने इन तीनो पर्यवेक्षकों से कश्मीर का दौरा करने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। राज्य के प्रभारी मंत्री संदीप सक्सेना ने उन्हें जम्मू-कश्मीर में चुनाव की तैयारियों के बारे में बताया और राज्य के बारे में अन्य जानकारी दी। आयोग ने उनके साथ उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में चर्चा की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO