संसार
चीन में बोइंग 737 मैक्स की घरेलू उड़ानों पर रोक
इथोपिया एयरलाइंस विमान हादसे के बाद चीन ने भी रोकी बोइंग 737
मैक्स 8 की घरेलू उड़ान, विमान सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद परिचालन होगा
शुरू।
इथोपिया विमान हादसे के बाद चीन और इथोपिया ने सभी
घरेलू विमानन कंपनियों से बोईंग 737 मैक्स-8 का व्यावसायिक इस्तेमाल तत्काल
बंद करने को कहा है। चीन के नागर विमानन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि
विमान संरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की पुष्टि होने के बाद ही बोईंग 737
मैक्स-8 का व्यावसायिक इस्तेमाल फिर से शुरू होगा।
अदीस अबाबा से
इथोपिया की एयरलाइन ने सोमवार को बताया कि उन्होंने बोइंग 737 मैक्स 8 के
विमानों का परिचालन रोक दिया है। सरकारी एयरलाइन ने ट्विटर पर जारी एक बयान
में बताया, ‘‘ ईटी 302 की दुखभरी घटना के बाद इथोपिया की एयरलाइन ने
बी-737-8 मैक्स विमानों का परिचालन रोकने का निर्णय लिया है।
इथोपिया
की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद
इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे
उसमें सवार चार भारतीय नागरिक, पर्यटकों और कारोबारियों सहित सभी 157 लोगों
की मौत हो गई थी।