भारत
सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाक़ात की
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मिले सऊदी अरब के विदेश मंत्री
सऊदी
अरब के विदेश मंत्री अदेल बिन अहमद अल-जुबेर ने कल नई दिल्ली में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इससे पहले उन्होंने विदेश
मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाक़ात की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों
नेताओं के बीच सऊदी क्राउन प्रिंस के हाल के भारत दौरे के बाद की स्थिति और
आतंक के ख़िलाफ़ सहयोग को लेकर चर्चा हुई>एक पखवाड़े में दोनों नेताओं
के बीच यह तीसरी मुलाक़ात थी। इस महीने की शुरुआत में ओआईसी बैठक के दौरान
दोनों नेता मिले थे