भारत
10 फीसदी आरक्षण पर फिलहाल रोक नहीं
सामान्य श्रेणी के गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण पर फिलहाल रोक
नहीं , सुप्रीम कोर्ट ने कहा मामले को संविधान पीठ के पास भेजने संबंधी
याचिका पर सुनवाई 28 मार्च को होगी।
सामान्य श्रेणी के गरीबों
को 10 फीसदी आरक्षण पर फिलहाल रोक नहीं लगेगी । सुप्रीम कोर्ट ने कहा है
कि वो मामले को संविधान पीठ के पास भेजने संबंधी याचिका पर सुनवाई 28 मार्च
को सुनवाई करेगा । उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह इस मामले को
अभी संविधान पीठ के समक्ष भेजने का आदेश देने के पक्ष में नहीं है।
प्रधान
न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि वह 28 मार्च को
याचिका पर सुनवाई करेगी और संविधान पीठ को मुद्दा भेजने या नहीं भेजने पर
विचार करेगी। पीठ में न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना
भी शामिल थे। पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुये वरिष्ठ वकील राजीव धवन
को अपने आवेदन में उठाये गये बिन्दुओं को एक छोटे नोट में दायर करने को कहा
है।