क्रिकेट
फिनलैंड मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता: भारत को 1 गोल्ड, 4 सिल्वर
हेलसिंकी में आयोजित जीबी मुक्केबाजी टूर्नामेंट में कविंदर सिंह बिष्ट ने जीता स्वर्ण। शिव थापा और तीन अन्य भारतीय मुक्केबाजो ने रजत पदक जीतकर भारतीय अभियान का सफर किया शानदार तरीके से पूरा।
फिनलैंड के हेलसिंकी में आयोजित हुई जीबी मुक्केबाजी टूर्नामेंट में कविंदर सिंह बिष्ट ने स्वर्ण जबकि शिव थापा और तीन अन्य भारतीय मुक्केबाजों ने रजत पदक जीतकर भारतीय अभियान का अंत शानदार तरीके से किया। तीन बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा युवा गोविंद साहनी, राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदकधारी मोहम्मद हसमुद्दीन और दिनेश डागर ने रजत पदक अपने नाम किये।
भारतीयों के बीच हुए 56 किग्रा वर्ग के फाइनल में कविंदर सिंह बिष्ट ने अपने ही देश के हुसमुद्दीन को हराया। विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता असम के शिवा थापा को स्थानीय दावेदार अर्सलान खातेव से 1-4 से हार मिली। पिछले साल इंडिया ओपन के रजत पदकधारी डागर को राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता इंग्लैंड के पैट मैकोरमैक ने हराया।