संसार

ईरान ने पाकिस्तान से आतंकवादी गुट पर कार्रवाई करने को कहा

Posted on

ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रूहानी ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कहा है कि वे अलकायदा से जुड़े आतंकवादी गुट जैश-उल-अद्ल के खिलाफ कार्रवाई करे।

ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रूहानी ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अलकायदा संबधित आतंकवादी गुट जैश-उल-अद्ल के खिलाफ कार्रवाई करने का कहा है। पिछले महीने ईरान के इस्‍लामी क्रांतिकारी रक्षक दस्‍ते के जवानों को ले जा रही एक बस पर घातक हमले के बाद ईरान और पाकिस्‍तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर ईरान के राष्‍ट्रपति ने ये बयान दिया है। इस हमले में 27 जवान मारे गये थे और 13 घायल हुए थे।

इस हमले में पाकिस्‍तान के दो नागरिकों के शामिल होने के बारे में संदेह व्‍यक्‍त किया गया था। जैश-उल-अद्ल ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली थी। पाकिस्‍तानी सीमा के निकट पूर्वी ईरान क्षेत्र में यह घटना हुई थी। हसन रूहानी ने कहा कि छोटे आतंकवादी गुटों की इन कार्रवाईयों से ईरान और पाकिस्‍तान के बीच दशकों पुरानी दोस्ती प्रभावित नहीं होनी चाहिए। साथ ही कहा दोनों ही देशों को ये भली-भांति जानकारी है कि इन आतंकी गुटों को कौन वित्‍तीय सहायता दे रहा है और हथियार उपलब्‍ध करा रहा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO