खेल
सेना के सम्मान में Camouflaged Cap पहनकर उतरी टीम इंडिया
नई दिल्ली – India vs Australia, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को camouflaged cap पहनकर उतरी। BCCI ने यह फैसला भारतीय सशस्त्र बलों को सम्मान देने के लिए लिया है। इसके अनुसार अब सेना के सम्मान में साल में एक बार Camouflaged Cap के साथ टीम मैच खेलेगी। इस मैच का पूरा फीस शहीदों के लिए डोनेट किया जाएगा।जानकारी के अनुसार यह आइडिया लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धौनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली का है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में तीसरे वनडे मैच के दौरान भारतीय टीम camouflaged cap पहनकर उतरी। हर सीजन में भारतीय टीम इस कैप के साथ एक मैच खेलेगी। मैच शुरू होने से पहले धौनी ने सपोर्ट स्टाफ और अपने साथी खिलाड़ियों को ये कैप दिया। ये कैप भारत के पूर्व खिलाड़ियों को भी दी गई, जो कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि धौनी के सेना के साथ लगाव से हम लोग भली भाती अवगत हैं। इस पहल की शुरुआत लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी के गृह नगर से की जा रही है। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अगर वे सेना को सेवा देते हैं, तो इससे हमें हैरानी नहीं होगी।अधिकारी ने बताया कि यह फैसला सशस्त्र बलों और उनके परिवारों को सम्मान देने के लिए लिया गया है। इससे शहीदों के परिवार को मदद करने के लिए लोग प्रोत्साहित होगें। धौनी और कोहली ने इस पूरी पहल में NIKE के साथ मिलकर काम किया है। अधिकारी ने कहा, ‘वे इसे लेकर पिछले छह महीने से NIKE के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’