खेल
भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 मुकाबला आज
वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय महिलाओं ने लय खो दी और इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली।
नई
दिल्ली – अपने बल्लेबाजों के खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय महिला टीम
इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में अपनी गलतियों से
सबक लेकर सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी। वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के
बाद भारतीय महिलाओं ने लय खो दी और इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज में 2-0 से
बढ़त बना ली।
भारत को पहले मैच में 41 रन से और दूसरे वनडे में पांच
विकेट से पराजय झेलनी पड़ी जो टी-20 क्रिकेट में उसकी लगातार छठी हार थी।
भारतीय टीम 50 ओवरों के फॉर्मेट में अच्छा खेल रही है लेकिन टी-20 में उसे
अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा जबकि विश्व कप अगले साल ही होना
है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भी उसे टी-20 सीरीज में 3-0 से हराया था।
दोनों
मैचों में भारतीय टीम 120 रन से अधिक नहीं बना सकी। नियमित टी-20 कप्तान
हरमनप्रीत कौर अभी चोट से उबर नहीं सकी है और कार्यवाहक कप्तान स्मृति
मंधाना दो मैचों में दो और 12 रन ही बना सकी।मिडिल ऑर्डर
में मिताली राज (20) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सकी। मंधाना
ने कहा, ‘हमारे गेंदबाजों ने पूरी कोशिश की लेकिन हम 10-15 रन पीछे रह गए।
अगर हमने इतने रन और बनाए होते तो कहानी कुछ और होती।’