खेल
रांची वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 32 रन से हराया
रांची में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 32 रन से हरा
दिया है. जीत के लिए मिले 314 रन के जवाब में भारत की पूरी टीम 48.2 ओवर
में 281 रन ही बना सकी. इस मैच में मिली हार के बावजूद भारत 5 वनडे मैचों
की सीरीज में 2-1 से आगे है.
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने
उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही. सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और
कप्तान एरॉन फिंच ने अपनी टीम को शतकीय शुरुआत दिलाते हुए शानदार पारी
खेली. फिंच ने फॉर्म में लौटते हुए 93 रनों की पारी खेली, तो वहीं ख्वाजा
ने 107 गेंदों पर अपने करियर का पहला शतक जड़ा.
ग्लेन मैक्सवेल
अर्धशतक बनाने से चूक गए और 47 रन बनाकर जडेजा के थ्रो पर रन आउट हो गए.
इसके अलावा शॉन मार्श सिर्फ 7 रन ही बना पाए और पीटर हैंड्सकॉम्ब बिना खाता
खोले ही पेवेलियन लौटे.
भारत की गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप
यादव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया. उन्होंने 64 रन देकर 3 विकेट झटके.
मोहम्मद शमी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 52 रन देकर 1 विकेट
लिया.