संसार

अमेरिका ने लगाए वेनेजुएला पर नए प्रतिबंध

Posted on

अमेरिका का वेनेजुएला पर कड़ा रूख, लगाए नए प्रतिबंध
वेनेजुएला में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष प्रतिनिधि इलियट अब्रांस ने कहा है कि राष्ट्रपति निकोलस मदुरो सरकार पर अमरीका अभी औऱ प्रतिबंध लगाएगा। अमरीका वित्तीय संस्थानो पर शिकंजा कसते हुए उन बैंको पर प्रतिबंध लगायेगा जो अभी भी राष्ट्रपति निकोलस मदुरो सरकार के निर्देश पर काम कर रहे हैं।

अमरीकी सीनेट की उपसमिति में सुनवाई दौरान अब्रांस ने कहा कि अमरीका उन वित्तीय संस्थानों पर शिकंजा कसेगा जो अभी भी मदुरो सरकार के आदशो का पालन कर रहे है। अमेरिका और दर्जन भर अन्य देशों ने वेनेजुएला में विपक्षी नेता जुआन गुआइडो को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी है, जिसके चलते निकोलस मदुरो पर पद छोड़ने का दवाब लगातार बढ़ता जा रहा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO