संसार

संयुक्त राष्ट्र में हाफिज सईद को बड़ा झटका

Posted on

26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को बड़ा झटका। संयुक्त राष्ट्र ने खारिज की प्रतिबंधित सूची से नाम हटाने की जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद की अपील
26/11 मुंबई आंतकी हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद पर संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध जारी रखा है। यूएन ने कहा है कि हाफिज सईद पर बैन जारी रखने को लेकर उनके पास उचित और विश्वसनीय जानकारी है, जिसके तहत यह कदम उठाया गया है। संयुक्त राष्ट्र ने कल जमात -उद- दावा सरगना हाफिज सईद की खुद को लिस्ट से बाहर करने की अपील को खारिज कर दिया है।

हाफिज सईद 2008 में मुंबई आंतकी हमले का प्रमुख आरोपी है। जिसके बाद से उसे यूएन में बैन किया गया है। पाकिस्तान को छोड़कर भारत, फ्रांस, अमेरिका एवं ब्रिटेन ने हाफिज सईद की अपील का विरोध किया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO