भारत

पीएम ने कानपुर को दी कई विकास परियोजनाओं की सौगात

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कानपुर शहर में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण के लाभार्थियों को प्रतीक स्वरूप घर की चाबी सौंपी. इसके साथ ही उन्होंने 5,817 करोड़ रुपये की लागत से 660 मेगावॉट की पनकी तापीय विस्तार योजना का शिलान्यास भी किया.

प्रधानमंत्री ने नमामि गंगे के तहत परियोजनाओं सहित कुल 15 अन्य परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि कानपुर औद्योगिक शहर होते हुए भी बिजली की किल्लत से जूझता रहा है, ये पहले की सरकारों की नीयत को दिखाता है.            

कानपुर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पीएम मोदी ने लखनऊ में मुंशीपुलिया से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट तक 23 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल का परिचालन शुरू किया. लखनऊ एयरपोर्ट स्टेशन पर उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सहित केंद्रीय शहरी राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी उपस्थित रहे. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने आगरा में बनने वाले मेट्रो का शिलान्यास भी किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा की सफाई से जुड़ी कई परियोजनाओं को सरकार चला रही है. उन्होंने कहा कि नमामि गंगे में चमड़ा उद्योगों की ज़रूरतों का भी ख़्याल रखा जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कटाक्ष किया और कहा कि अब गंगा सफाई सरकार की कार्यशैली की बदौलत सुनिश्चित हो रही है.

उन्होंने पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को नमन किया. प्रधानमंत्री ने बाद के घटनाक्रम में विपक्ष के गैरज़िम्मेदाराना रवैए पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राजनैतिक विरोध इतना हावी हो चुका है कि विपक्ष सेना के पराक्रम पर भी सवाल उठा रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जब आतंकी गतिविधियों को संरक्षण देते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है और अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते वो दवाब में है तो हमारा विपक्ष राष्ट्र के साथ खिलवाड़ कर रहा है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO