मनोरंजन

अली फ़ज़ल बने डिजिटल स्पेस के सबसे ज़्यादा फॉलो किए जानेवाले और सबसे लोकप्रिय अदाकार

Posted on

डिजिटल एनालिटिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक अली फ़ज़ल डिजिटल स्पेस के सबसे ज़्यादा फॉलो किए जानेवाले और सबसे लोकप्रिय अदाकार बन गए हैं
मुंबई – दिलक़श अदाकार अली फज़ल ने हाल ही में एक हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस में डैशिंग सैफ अली खान के साथ काम करने के चलते काफ़ी चर्चा में रहे थे। ऐसा पहली बार होगा जब ये दोनों कलाकार एक साथ परदे पर नज़र आयेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों ही कलाकारों ने डिजिटल स्पेस में अपने-अपने शो मिर्ज़ापुर और सेक्रेड गेम्स के साथ पिछले साल क़ामयाबी का परचम लहराया था। बड़े बैंड और बड़े नाम जैसे-जैसे काफी हद तक डिजिटल होते जा रहे है, हमारे देश की डिजिटल स्पेस अब बहुत बड़ी होती जा रही है। यूएस की एक टेक्नोलॉजी आधारित कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया, जो अलग-अलग सोशल प्लैटफॉर्म्स से डेटा इकट्ठा करके उन्हें स्कोर देने के तरीकों में बदलकर आख़िर में किसी कंपनी या मशहूर सेलिब्रिटी की प्रसिद्धि का पता लगानेवाली यूएस की एक जानी-मानी कंपनी है जो बहुत सारी कंपनियों, लोगों, मशहूर हस्तियों की मदद करती है। ऐमज़ॉन प्राइम वीडियो के शो मिर्ज़ापुर में अपनी धाँसू अदाकारी के दम पर अली ने 2018 में डिजिटल प्लैटफॉर्म पर बहुत तारीफ़ें बटोरी थीं जिसकी वजह से वे सैफ अली खान, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी को पछाड़कर सबसे ज़्यादा पॉप्युलर हो गए थे। अली फज़ल अपने साथवाले सारे कलाकारों में से सबसे कम उम्र के हैं और किसी न किसी तरह से उन सब के एक्टिंग के काम से प्रेरित हैं। इन सारे ज़ोरदार और बड़े अदाकारों को हराकर चार्ट में सबसे ऊपर आना अली के लिए बहुत गर्व की बात है। स्कोर के मुताबिक़ अली को 79 पॉइंट मिले हैं, रोनित रॉय 48 पॉइंट के साथ 2 नंबर पर, सैफ अली खान 43 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर रहे जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 42 पॉइंट मिले। मज़े की बात तो ये है कि मिर्ज़ापुर के पंकज त्रिपाठी उर्फ कालीन भैय्या जिनका किरदार सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा है उन्हें 37 नंबर ही मिले हैं। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया ने जो नंबर दिए हैं वो एकदम सही हैं और बहुत अच्छी तरह से रिसर्च करने के बाद निकाले गए हैं और डिजिटल एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में अभिनेताओं की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाने के लिए यह कंपनी ये डेटा हर हफ़्ते निकालती रहती है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO