खेल

धोनी के गृहनगर रांची में शुक्रवार को खेला जाएगा भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरा एकदिवसीय मुकाबला

Posted on

भारत- आस्ट्रेलिया में पांच मैंचो की वनडे सिरीज में कल धोनी के गृहनगर रांची में खेला तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। 2 मैच जीतकर सीरीज में बढत बना चुकी है टीम इंडिया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज़ का तीसरा मैच शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा। भारतीय टीम 5 मैच की सीरीज़ में 2-0 से आगे है। तीसरे वनडे में जहां भारतीय टीम की नज़र मैच जीतकर सीरीज़ अपने नाम करने पर होगी वहीं ऑस्ट्रेलिया की कोशिश होगी कि वो मैच जीतकर सीरीज़ में बने रहें।  

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज़ में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम ने वनडे सीरीज़ में अच्छी शुरुआत करते हुए पहले दोनों मैच अपने नाम कर लिए हैँ। भारतीय टीम 5 मैच की सीरीज़ में 2-0 से आगे है। सीरीज़ का तीसरा मैच शुक्रवार को एम एस धोनी के गृहनगर रांची में खेला जाएगा। तीसरे वनडे से पहले शिखर धवन और अंबाति रायडू की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। विश्व कप शुरु होने में तीन महीने से भी कम समय बचा है ऐसे में भारतीय टीम रिषभ पंत और अंबाति रायडू को भी मौका देकर आज़माना चाहेगी। भुवनेश्वर कुमार को पहले दो वनडे में आराम दिया गया था और तीसरे मैच में उनकी वापसी हो सकती है।

विजय शंकर ने नागपुर वनडे में गेंद और बल्ले, दोनों से अपना दम दिखाया था और रांची वनडे में उनकी टीम में बने रहने की उम्मीद है। भारतीय टीम को शीर्ष बल्लेबाज़ी क्रम में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है …खासतौर से शिखर धवन की खराब फॉर्म से टीम की शुरुआत पर असर पड़ रहा है। दोनों ही वनडे में भारत की जीत करीबी रही हालांकि दबाव के बीच मैच जीतना टीम के मनोबल को बढ़ाएगा।

दोनों ही मैच में भारत की गेंदबाज़ी शानदार रही और ऑस्ट्रेलियाई टीम 250 तक नहीं पहुंच पाई लेकिन बल्लेबाज़ी में विराट कोहली को छोड़कर और कोई बल्लेबाज़ अब तक प्रभावित नहीं कर पाया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोयनिस ने प्रभावित किया है और एरोन फिंच चाहेंगे कि वे फिनिशर की भूमिका निभाएं। ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल को मध्यक्रम में भेजा जा सकता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को स्पिनर्स के बारे में भी कोई फैसला लेना होगा क्योंकि रांची की पिच के नागपुर जितना टर्न लेने की संभावना नहीं है। ऐसे में उन्हें नेथन ल्यों और एडम ज़ंपा में से किसी एक को चुनना होगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO