खेल

महिला क्रिकेट टीम: इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में भारत को 5 विकेट से हराया

Posted on

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को यहां दूसरे टी-20 में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने तीन टी-20 की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड ने पहला टी-20 41 रन से जीता था। भारतीय टीम लगातार छठा टी-20 मुकाबला हारी है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 9 साल में लगातार तीसरी टी-20 द्विपक्षीय सीरीज जीती है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 मार्च को गुवाहाटी में ही खेला जाएगा। इसके पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 111 रन बनाए। इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 111 रन बनाए। 20 रन बनाने वालीं मिताली राज हाइएस्ट स्कोरर रहीं। इंग्लैंड के लिए कैथरीन बर्न्ट 17 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। लिंसे स्मिथ ने 11 रन देकर दो विकेट लिए।

मिताली के अलावा ओपनर हरलीन देओल ने 21 गेंद में 14, कप्तान स्मृति मंधाना ने 5 गेंद में 12, दीप्ति शर्मा ने 22 और भारती फूलमाली ने 20 गेंद पर 18-18 रन बनाए। हालांकि, जेमिमा रोड्रिग्ज, शिखा पांडेय, तानिया भाटिया, राधा यादव और एकता बिष्ट दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाईं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाकर मैच जीत लिया। इंग्लैंड की ओपनर डेनिएला वॉट हाइएस्ट स्कोरर रहीं। उन्होंने 55 गेंद पर नाबाद 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके लगाए। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। उनके अलावा लॉरेन विनफील्ड ने 23 गेंद पर 29 रन बनाए। वॉट और विनफील्ड के अलावा इंग्लैंड की कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाई। भारत की ओर से एकता बिष्ट ने 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, दीप्ति शर्मा, राधा यादव और पूनम यादव ने इंग्लैंड की एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO