संसार

मुशर्रफ के खुलासे से पाक बेनकाब

Posted on

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए जैश-ए-मुहम्मद को लेकर सनसनीखेज़ खुलासा किया है। परवेज़ मुशर्रफ कहा कि भारत के खिलाफ हर आंतकी हमले में आईएसआई को जैश का साथ मिला था।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने एक इंटरव्यू में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि उनके कार्यकाल में जैश-ए-मोहम्मद की मदद से भारत पर बम धमाके कराए जाते थे। परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान द्वारा जैश ए मोहम्मद पर की जा रही कार्रवाई का स्वागत किया।मुशर्रफ से जब यह पूछा गया कि आपने सत्ता में रहते हुए जैश पर कार्रवाई क्यों नहीं की, तब तो आप देश में सबसे पावरफुल थे। इस पर उन्होंने कहा- तब के हालात कुछ और थे। इससे पहले जैश-ए मुहम्मद की पाकिस्तान में मौजूदगी को लेकर वहां से अलग अलग सुर उभरे हैं। कुछ दिन पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने माना था कि जैश प्रमुख मसूद अज़हर पाकिस्तान में है लेकिन उसी दौरान सेना ने इस का खंडन किया था। अब मुशर्रफ के खुलासे से साफ हो गया है कि जैश-ए मुहमम्द का सरगना बरसों से पाकिस्तान में शरण लिए हुए है और भारत के खिलाफ लगातार आतंकी अभियान चलाए हुए है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO