संसार
Blast In Kabul: काबुल में एक सभा के दौरान बम धमाका, 14 लोग घायल
काबुल-अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तीन बम धमाकों से अफरा-तफरी मच
गई। बताया जा रहा है कि काबुल के PD13 में एक राजनीतिक सभा के दौरान तीन बम
धमाके हुए। इसके बाद फायरिंग की आवाज सुनाई दी। धमाके में कम से कम 14 लोग
घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है अब्दुल अली मज़ारी की 24 वीं पुण्यतिथि
पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहां पर बड़ी संख्या में लोग यहां
मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, काबुल के पीडी 13 में मोर्टार से भी हमला
किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कम से कम 10 धमाके हुए हैं।