भारत
प्रधानमंत्री आज करेंगे वाराणसी, कानपुर और गाजियाबाद की यात्रा, प्रदेश को देंगे कई सौगातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी, कानपुर और
गाज़ियाबाद का दौरा करेंगे। वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का
शिलान्यास करेंगे। वीडियो लिंक के ज़रिए लखनऊ मेट्रो की विस्तारित सेवा का
उद्घाटन और आगरा मेट्रो सेवा का शिलान्यास भी करेंगे।
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे जहां कई विकास
परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वाराणसी में वे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का
शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री कानपुर में पनकी तापघर के
विस्तार का शिलान्यास और लखनऊ में मुंशीपुलिया मेट्रो का कानपुर से ही
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री
कानपुर में पनकी तापघर के विस्तार का शिलान्यास और लखनऊ में मुंशीपुलिया
मेट्रो का कानपुर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए उद्घाटन करेंगे।
पीएम गाजियाबाद भी जाएंगे और वहां 32 हजार करोड रुपए की कई परियोजओं की
शुरुआत करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की
यात्रा करेंगे। वे महत्वकांक्षी काशी विश्वनाथ कॉरीडोर का शिलान्यास और
भूमि पूजन करेंगे। योजना के पूरा हो जाने के बाद गंगा तट से सीधे बाबा
विश्वनाथ मंदिर दिखाई देगा और श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद सीधे मंदिर जा
सकेंगे। इस महत्वकांक्षी योजना के लिए विश्वनाथ मंदिर से लेकर गंगा के तट
तक कई घरों के लोगो को पुनर्स्थापित किया जा रहा है। कॉरिडोर धार्मिक
पर्यटन को बढ़ावा देगा।
वाराणसी के बाद प्रधानमंत्री कानपुर शहर की
यात्रा करेंगे। वे वहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को
घर की चाभी सौपेंगे। इसके साथ ही 5817 करोड़ रु. की लागत से 660 मेगावाट की
पनकी तापीय विस्तार योजना का शिलान्यास भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री
कानपुर से ही वीडियो कांफ्रेन्स के जरिए लखनऊ मेट्रो के चारबाग से
मुंशीपिलिया तक के संचालन की भी शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी का कानपुर दौरा 8
मार्च यानी महिला दिवस के दिन हो रहा है ऐसे में कानपुर की महिलाएं और
भाजपा मांहिला मोर्चा की पदाधिकारी मांहिला सशक्तिकरण को लेकर किए गए
कार्यो को लेकर उत्साहित हैं।
प्रधानमंत्री
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख शहर गाजियाबाद की भी यात्रा करेंगे।
वे वहां 32 हजार करोड रुपए की कई परियोजओं की शुरुआत करेंगे। जिसमें हिंडन
एयरबेस पर नागरिक उड़ान सेवाओं और दिल्ली मेट्रो के 9.4 किलोमीटर लंबे
दिलशाद गार्डन- नया बस अड्डा (गाजियाबाद) खंड का उद्घाटन करेंगे। इसके
अलावा दिल्ली से मेरठ के लिए रेपिड रेल परियोजना की आधारशिला भी
प्रधानमंत्री ऱखेंगे इसकी बदौलत दिल्ली से मेरठ सिर्फ 1 घंटे में पहुंचा जा
सकेगा।
गाजियाबाद और मेरठ सहित एनसीआर इलाके में जनसंख्या के बढते
दबाव के चलते ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सरकार ने
रोड़,रेल और मेट्रो सहित एयरपोर्ट निर्माण पर भी ख़ासा ज़ोर दे रही है।
प्रधानमंत्री का एक दिवसीय उ.प्र. की यात्रा जहां एक ओर वाराणसी में
पर्यटकों को आर्कषित करेगी तो वहीं राजधानी लखनऊ सहित ग़ाज़ियाबाद में
शहरों में अत्याधुनिक आवागमन के साधन उपलब्ध कराएगी।