भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की नागपुर मेट्रो सेवा की शुरूआत

Posted on

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर मेट्रो सेवा की शुरूआत करते हुए कहा कि 2014 में मजबूर सरकार की बजाए मजबूत सरकार आने के बाद मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 650 किमी तक पहुंचा। मेट्रो से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ रहे हैं।

आज नागपुर के निवासियों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागपुर में मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे और शुक्रवार यानी 8 मार्च से नागपुर के लोग मेट्रो की सवारी कर सकेंगे। खास बात ये है कि 8 मार्च को महिला दिवस भी है।

मेट्रो सेवा के लिए नागपुर की जनता का लंबा इंतजार खत्म हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नागपुर मेट्रो के पहले चरण को हरी झंडी दिखाई। मिहान से खापड़ी के बीच शुरू हुई इस सेवा से लोगों को जहां जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं प्रदूषण से भी छुटकारा मिलेगा। नागपुर मेट्रो देश की ग्रीन मेट्रो में से एक है जिसमें 65 फीसदी सौर ऊर्जा का उपयोग होगा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद मेट्रो की सेवा में तेजी से विस्तार हुआ है।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में मौजूद थे।

मेट्रो के 13 किलोमीटर लम्बे ट्रैक के उद्घाटन के साथ नागपुर देश में मेट्रो सेवा वाला दसवां शहर बन गया है। ये सरकार की आम जनता को अत्याधुनिक परिवहन व्यवस्था मुहैया कराने की दिशा में एक अहम कदम है।
 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO