पंजाब

शिक्षा मंत्री ने तरस के आधार पर 25 आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Posted on

नए नियुक्त होने वालों को तनमन से काम करने के लिए कहा
चंडीगढ़ – पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने आज यहाँ अपने कैंप ऑफिस में तरस के आधार पर 25 आश्रितों को नियुक्ति पत्र बाँटे। नए भर्ती होने वालों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह अपनी ड्यूटी पूरे तनमन और ईमानदारी से करने में कोई कसर बाकी न छोडें और विभाग को और मज़बूत करने के लिए काम करें। नए भर्ती होने वालों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह अपनी ड्यूटी पूरी तनमन और ईमानदारी से निभाने और विभाग की मज़बूती के लिए काम करें।श्री सोनी ने कहा कि उन्होंने पद संभालने से अब तक 409 आश्रितों को तरस के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने विभाग को स्पष्ट हिदायतें की हैं कि अगर किसी कर्मचारी का ड्यूटी के दौरान देहांत होता है तो उसके आश्रित को नौकरी के लिए अजरी देने के एक महीने के अंदर उसकी शिक्षा /योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाये।इस दौरान आज यहाँ 25 आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इनमें आठ क्लर्क, 10 लाईब्रेरी रिस्टोरर और सात दर्जा चार कर्मचारी शामिल हैं। इस मौके पर अन्यों के साथ-साथ डी.पी.आई. सेकेंडरी सुखजीतपाल सिंह और डी.पी.आई. एलिमेंट्री श्री इन्द्रजीत सिंह उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO