संसार

लंदन में मिले तीन जगहों पर विस्फोटक

Posted on

लंदन में मिले विस्फोटक सामग्री की जांच में जुटी पुलिस

ब्रिटेन में हीथ्रो हवाई अड्डे, लंदन सिटी एयरपोर्ट और वाटरलू स्टेशन पर विस्फोटक मिले हैं जिसकी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।पुलिस का कहना है कि विस्फोटक सामग्री को ए-4 पोस्टल बैग के भीतर रखा गया था।जांच अधिकारी अलग-अलग जगहों पर एक जैसे विस्फोटक मिलने को लिंक करने की कोशिश कर रहे हैं।पुलिस के मुताबिक विस्फोटकों की वजह से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।जांच अधिकारियों का कहना है कि पोस्टल बैग में विस्फोटक इस तरह रखा गया था कि जब उसे खोला जाता तो वो आग पकड़ लेता।राहत की बात ये रही कि इसकी वजह से किसी उड़ान या ट्रेन की आवाजाही पर बुरा असर नहीं पड़ा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO