भारत

प्रधानमंत्री का तमिलनाडु दौरा

Posted on

प्रधानमंत्री बुधवार को एक दिन के दौरे पर तमिलनाडु आ रहे है जहाँ वो कांचीपुरम में राष्ट्रीय राज मार्ग , रेलवे और ऊर्जा क्षेत्र के कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
कर्नाटक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के कांचीपुरम में होंगे। कांचीपुरम में राष्ट्रीय राज मार्ग , रेलवे और ऊर्जा क्षेत्र के कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमे इरोड करूर त्रिचीरापल्ली और सलेम करूर डिन्दूकल्ल रेल मार्ग का विद्युतीकरण भी शामिल है।

प्रधानमंत्री बुधवार को एक दिन के दौरे पर तमिलनाडु आ रहे है जहाँ वो कांचीपुरम में राष्ट्रीय राज मार्ग , रेलवे और ऊर्जा क्षेत्र के कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमे इरोड करूर त्रिचीरापल्ली और सलेम करूर डिन्दूकल्ल रेल मार्ग का विद्युतीकरण भी शामिल है। इसके अलावा एलएनजी गैस टर्मिनल का भी उद्घटान करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री चेन्नई के जानकी कॉलेज ऑफ आर्ट एंड साइंस परिसर में  डॉ एम जी रामचंद्रन के प्रतिमा का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अनावरण भी करेंगे।

प्रधानमंत्री कांचीपुरम में एनडीए की एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। तमिलनाडु और पुडुचेरी मिलाकर लोकसभा के कुल 40 सीट है एआईएडीएमके के साथ गठबंधन के तहत बीजेपी को पाँच सीट मिली है तो वहीं पीएमके को सात सीट।  2014 के चुनाव में एआईडीएमके को राज्य की कुल 39 सीटों में से 37 सीट मिली थी।

प्रधानमंत्री जब भी तमिलनाडु आते है तो राज्य को कुछ न कुछ विकास की सौगात दे जाते है चाहे मछुआरे से जुड़ी कल्याणकारी योजना हो या फिर किसानों से जुड़ी योजना। प्रधानमंत्री ने अपने पिछले दौरे में ना केवल मदुरै में एम्स की आधारशिला रखी बल्कि मदुरै चेन्नई के बीच चलनेवाली तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। ताकि सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ तमिलनाडु विकास की डगर पर तेज चले सके।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO