खेल

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज़ का दूसरा मैच आज नागपुर में

Posted on

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज नागपुर में खेला जाएगा। विराट एंड टीम इस सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुकी है। हैदराबाद वनडे में जीत के हीरो रहे एमएस धोनी का रिकॉर्ड नागपुर में भी जबरदस्त है। 2009 में धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही इस मैदान पर शतक जमाया था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा एकदिवसीय मैच आज नागपुर में खेला जाएगा। भारत इस दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देने के इरादे से उतरेगी। वहीं कंगारू टीम दूसरे ओडीआई में भारत को हराकर सीरीज में बराबर पर आने की कोशिश करेगी। टीम इंडिया हैदराबाद वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। भारत ने इस मैदान पर 5 वनडे मैच खेले जिनमें 3 जीते और 2 मैच हारे हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने नागपुर में अब 3 वनडे मैच खेले हैं। कंगारू टीम ने ये सभी मुकाबले भारत के खिलाफ खेले और उसे इन सभी मैचों में भारत के हाथ हार झेलनी पड़ी है। कंगारू टीम पिछले 2 मैच लगातार इस मैदा पर भारत से हार चुकी है।

नागपुर में अब तक 8 एकदिवसीय मैच खेले जा चुके हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला दूसरा ओडीआई मैच इस मैदान पर कुल मिलाकर नौवां मुकाबला होगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO