खेल

सीईओ : भारतीय क्लब में निवेश कर सकते हैं मैनचेस्टर सिटी के मालिक

Posted on

लंदन – इंग्लिश प्रीमियर लीग के दिग्गज क्लब मैनचेस्टर सिटी के मालिक सिटी फुटबॉल ग्रुप (सीएफजी) इस साल के अंत तक भारतीय फुटबॉल क्लब में निवेश की योजना बना रहे हैं। इंग्लिश प्रीमियर लीग के दिग्गज क्लब मैनचेस्टर सिटी के मालिक सिटी फुटबॉल ग्रुप (सीएफजी) इस साल के अंत तक भारतीय फुटबॉल क्लब में निवेश की योजना बना रहे हैं।

टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फेरान सोरियानो ने यह जानकारी दी। मैनचेस्टर सिटी के मालिक और अबु धाबी शाही परिवार के शेख मनसोर ने हाल में चीन के तीसरी डिविजन के क्लब सिचुआन ज्यून्यू को खरीदा था जो उनका सातवां क्लब था। इससे पहले वह न्यूयार्क सिटी, मेलबर्न सिटी, जापान के योकोहामा एफ मरीनोज, एटलेटिको टार्क और गिरोना जैसे क्लबों को खरीद चुके हैं।

एक स्पोर्ट्स साइट ने सोरियानो के हवाले से कहा, ‘कुछ बाजारों और देशों में हमारी कुछ रुचि है जहां फुटबॉल को लेकर असली जुनून और मौके हैं, जैसे चीन, साथ ही भारत भी। इसलिए एशिया में और मौके हो सकते हैं।’ ईपीएल अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी के सीईओ ने कहा कि उनका क्लब पिछले दो साल से भारतीय बाजार में मौके की तलाश कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘इन सभी चीजों के बीच हमें धैर्य रखना होगा। हम लगभग दो साल से भारत में मौके तलाश रहे हैं। मैं कह सकता हूं कि हम इस साल भारत में निवेश कर सकते हैं।’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO