व्यापार

मंगलवार को फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Posted on

नई दिल्ली – मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दामों वृद्धि दर्ज की गई। आईओसीएल(iocl) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों म‍हानगरों में पेट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जबकि डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

देश के चार महानगर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमशः 72.24 रुपये, 77.87, रुपये 74.33 रुपये और 75.02 रुपये रहीं, वहीं चार महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमशः 67.64 रुपये, 70.86 रुपये, 69.43 रुपये और 71.48 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है, जिससे फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO