भारत
पीएम मोदी ने किया अहमदाबाद मेट्रो का उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन किया. साथ ही
उन्होने वन नेशन वन कार्ड को लॉन्च किया. ये भविष्य में देश में एक
क्रांतिकारी कदम भी होगा. इस कार्ड के ज़रिए आवाजाही से लेकर शॉपिंग या फिर
किसी भी प्रकार का भुगतान किया जा सकेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो परियोजना के पहले चरण का
उद्घाटन किया. 6.5 किलोमीटर लंबा ट्रैक वस्त्रालगाम और अपेरल पार्क को
जोड़ेगा. परियोजना में जीआईसीए ने भारत-जापान की दोस्ती की निशानी के तौर
पर इसमें निवेश किया है. ये मेट्रो कुल 20.73 किमी लंबी अहमदाबाद मेट्रो का
पहला भाग है. ये अहमदाबाद के पूर्वी-पश्चिमी के अलावा उत्तर और दक्षिण
अहमदाबाद को भी जोड़ेगी. प्रधानमंत्री ने मेट्रो में सवारी की. उनके साथ
कुछ छात्रों में भी यात्रा की. प्रधानमंत्री इस मौक़े पर फेज़-2 मेट्रो का
भी शिलान्यास किया जो अहमदाबाद और गांधीनगर को जोड़ेगी.