भारत
संप्रुभता की रक्षा के लिए पूरी ताकत का इस्तेमाल: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा कि राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के
लिए भारत अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा. कोयंबटूर के एक कार्यक्रम में
उन्होंने सेना की तारीफ करते हुए कहा कि आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले
वायुसेना की वीरता और पेशेवर दक्षता का प्रतीक है.
राष्ट्रपति
रामनाथ कोविन्द ने सोमवार को कोयंबतूर के पास सुलूर बेस पर आयोजित एक विशेष
समारोह में भारतीय वायु सेना की दो इकाइयों को कलर्स प्रदान किए. सुलूर
परिसर में 5-बेस मरम्मत डिपो और हैदराबाद के निकट हाकिमपेट में प्रशिक्षण
केंद्र को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ध्वज प्रदान किए गए. इस मौके पर
राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय सेनाएं शांति कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं,
लेकिन अगर ज़रूरत पड़ती है तो देश की रक्षा के लिए वे सख्त कदम भी
उठाएंगी.