जीवन शैली

अम्बिका सोनी 5 मार्च को खटकड़ कलाँ में जिम, सोलर लाईटें और सीसीटीवी लगाने की शुरूआत करेंगी: राणा सोढी

Posted on

मैंबर पार्लियामेंट द्वारा  गाँवों और शहरों के लिए जानवरों की ऐबूलैंसें दी जाएंगी
चंडीगढ़ – राज्यसभा मैंबर और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती अम्बिका सोनी पंजाब सरकार द्वारा शुरू किये गए मिशन ‘तंदुरुस्त पंजाब’ को बढ़ावा देते हुए 5 मार्च को खटकड़ कलाँ में राज्य के नौजवानों और गाँवों -कस्बों के लिए 5 करोड़ रुपए के सामान का वितरण करने जा रही हैं। यह खुलासा पंजाब के खेल और युवामामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज यहाँ जारी प्रैस बयान के द्वारा किया।राणा सोढी ने कहा कि श्रीमती सोनी अपने एम.पी. लैड फंड में से यह राशी नौजवानों के लिए जिम स्थापित करने और गाँवों में सोलर लाईटें और सीसीटीवी लगाने के लिए दे रही हैं। इसी तरह मैंबर पार्लियामेंट द्वारा गाँवों और शहरों के लिए जानवरों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों तक लेजाने के लिए एनिमल ऐंबूलैंसें भी बांटी जाएंगी जिसकी शुरूआत नौजवानों के सबसे बड़े आदर्श शहीद-ए-आज़म स. भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ (शहीद भगत सिंह नगर) में 5 मार्च को की जायेगी। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि उनके द्वारा देखे गए सपनों के समाज का निर्माण किया जाये।खेल मंत्री ने कहा कि मुखमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा पंजाब को हरा -भरा, खुशहाल, सेहतमंद और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ‘तंदुरुस्त पंजाब’ मिशन की शुरूआत की गई। उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा मैंबर के धन्यवादी हैं जिन्होंने अपने फंड में से 5 करोड़ रुपए की राशी नौजवानों के लिए जिम और गाँवों -कस्बों के लिए सोलर लाईटें और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए ख़र्च करने का फ़ैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से ‘तंदुरुस्त पंजाब ’ मिशन को और बढ़ावा मिलेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO