मनोरंजन

नवजोत सिंह सिद्धू ‘द कपिल शर्मा शो’ पर कर सकते हैं वापसी

Posted on

नवजोत सिंह सिद्धू जब से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलकर आए तब से उनका चारों तरफ विरोध हो रहा था।
मुंबई – द कपिल शर्मा शो में जज बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिए थे, जिसके बाद उनकी चौतरफा आलोचना हुई और उन्हें इस शो से हटाने की बात सोशल मीडिया पर कहीं जाने लगी। इसके बाद वह इस शो से हटाए गए और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को जज बनाया गया।

अब इस शो को लेकर नई खबर आई है। कहा जा रहा है कि इस शो के निर्माता सलमान खान नवजोत सिंह सिद्धू को इस शो में वापस लेकर आना चाहते हैं। जबकि वह पूरी तरीके से नवजोत सिंह सिद्धू को हटाने के पक्ष में भी नहीं थे। वह बस चाहते थे कि जब तक यह विवाद शांत नहीं हो जाता तब तक नवजोत सिंह सिद्धू इस शो से दूर रहे। एक अखबार में छपी खबर के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू और चैनल के बीच का करार इस शो को लेकर रद्द नहीं किया गया है। जबकि शो के निर्माता सलमान खान और सोनी टीवी इस विवाद के शांत होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि वह वापस नवजोत सिंह सिद्धू को इस शो पर लेकर आ सके।

इतना ही नहीं सलमान खान ने कपिल शर्मा और टीवी वालों को भी इस बात को लेकर चेताया है कि वह इस विषय में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दें। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू जब से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलकर आए तब से उनका चारों तरफ विरोध हो रहा था। वह इमरान खान के शपथ विधि समारोह में शामिल होने पाकिस्तान गए थे। इसके बाद दर्दनाक पुलवामा आकंती हमले को लेकर उनके बयान पर भी खूब विरोध हुआ। इसके बाद अपने शो पर आंच आता देख सलमान खान ने सिद्धू से शो छोड़ने को कहा ताकि अच्छी TRP वाले इस शो को एक आदमी के कारण बचाया जा सके।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO