मनोरंजन
‘कसौटी जिंदगी की’ में अब कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी हिना खान
एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ का लेटेस्ट ट्रैक देखकर यकीनन प्रेरणा और अनुराग के फैंस के दिलों पर सांप लोट रहा होगा। बता दें कि करेंट ट्रैक के मुताबिक अनुराग कोमोलिका की शर्त के अनुसार उससे शादी करने के लिए तैयार हो चुका है और अपकमिंग एपिसोड में अनुराग और कोमोलिका की शादी की सभी रस्में पूरी हो जाएगी।बीते एपिसोड में ही दिखाया गया है कि अनुराग को जब कोमोलिका की मांग भरनी होती है तो वो भरी महफिल में ऐसा करने से इंकार कर देता है। परिवार वालों के लाख समझाने पर अनुराग कहता है कि इस सिंदूर का वादा उसने प्रेरणा से किया है और इस वजह से वह कोमो की मांग नहीं भरेगा।दूसरी ओर कोमोलिका को इस बात से गुरेज नहीं है कि अनुराग उसकी मांग नहीं भरेगा, बल्कि वह खुशी-खुशी बाकी रस्मों के लिए तैयार हो जाती है। इसके पीछे की सबसे वजह सिर्फ यही है कि वह कैसे भी करके बासु परिवार की बहू बनना चाहती है।अब आप इसी इंतजार में होंगे कि आखिर शादी के बाद कोमोलिका किस लुक में नजर आएगी? तो जनाब आपको बता दें कि कोमोलिका का लुक शादी के बाद बदलने वाला है। हिना ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर साझा की है, जिससे साफ पता चल रहा है कि ये कोमोलिका का नया लुक है।लाल साड़ी में नई नवेली सुहागन कोमोलिका का ये लुक वाकई में शानदार है। अगर आप सोच रहे है कि आखिर कोमोलिका की मांग क्यों नहीं भरी है तो इसका जवाब हम आपको पहले ही दे चुके है।इस लुक को देखने के बाद आप इस सीरियल के नए एपिसोड को देखने के लिए जरुर बेताब हो जाएंगे।अगर कसौटी के फैंस कोमोलिका और अनुराग की शादी से निराश है तो आपको बता दें कि अपकमिंग एपिसोड में प्रेरणा इस बात का दावा करेगा कि वह अनुराग की पहली बीवी है। इसी के साथ वह अनुराग और कोमोलिका के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में जमकर हंगामा करने वाली है।