खेल

पहले वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

Posted on

हैदराबाद में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, केदार जाधव ने बनाए नाबाद 81 रन, धोनी ने बनाए नाबाद 59 रन, 5 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे.
हैदराबद में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। जीत के लिए मिले 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शिखर धवन बिना खाता खोले ही पवैलियन लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने पारी को संभाला। कोहली को जंपा ने 44 रन पर पवैलियन भेज दिया।

रोहित 36 रन बनाकर कोलटर नाइल का शिकार हुए। रायडू को भी जंपा ने 13 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद धोनी और जाधव ने पारी को संभाला और स्कोर बोर्ड पर रन जोडते चले गए। इस बीच केदार जाधव और धोनी ने अपना अर्धशत पूरा किया। दोनो ने आखिर तक डटे रहे और टीम को जीत दिलाई। धोनी 51 और जाधव 81 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे  पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जसप्रीत बुमराह ने फिंच को शुन्य पर चलता किया। उसके बाद उस्मान खवाजा और  स्टोनिस पारी को संभाला, दोनो ने मिलकर दूसरे विकेट लिए 87 रन जोडे। स्टोनिस 37 रन बनाकर केदार जाधव का शिकार हुए।  उस्मान खवाजा 50 रन बनाकर कुलदिप यादव का शिकार हुए।  हैंडस कॉम्ब 19 रन बनाकर कुलदीप  का दूसरा शिकार बने। टरनर को भी शमी ने अउट किया।  

मैक्सवल अपने आक्रमक अंदाज मे दिखे, उन्हे शमी ने 40 रन पर पवैलियन भेज दिया। कुल्टर नाइल बुमराह का शिकार हुए। उन्होने 28 रन बनाए। कैरी 36 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO